1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
11-Nov-2023 11:40 AM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के कारण इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी की गई। मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर का बताया जा रहा है।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर में 5 कट्ठा जमीन को लेकर अमरेश एवं प्रीतम और पड़ोस के ही राजीव कुमार और उनके परिवार के साथ विवाद चल रहा है। दिवाली को लेकर परती जमीन को साफ सुथरा करने गए दो भाई अमरेश और प्रीतम को पड़ोसी राजीव कुमार और उनके परिवार जमीन को साफ करने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर चलाए और बाद में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।