जिम में पसीना बहाते तेज प्रताप का वीडियो वायरल, TY Vlog से बढ़ी लोकप्रियता SBI का ATM काटकर 16 लाख की लूट, गार्ड नहीं रहने के कारण बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम पटना में 25 जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन, GIS मैपिंग और कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ़्तार: मंत्री नितिन नवीन देवघर के युवक की जमुई में गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ पूजा में शामिल होने आया था विनोद सहरसा में जेई लूटकांड का खुलासा: हथियार और लूटे गये सामान के साथ अपराधी गिरफ्तार दरभंगा में बीजेपी नेता के घर 10 लाख की चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना जमुई में पत्थर से कुचलकर 10 साल के बच्चे की हत्या, पड़ोसी ने दिया घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा ‘आ जाऊंगा यार, I love you..’, लेडी DSP कल्पना वर्मा केस में फोटो और चैट वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप ‘आ जाऊंगा यार, I love you..’, लेडी DSP कल्पना वर्मा केस में फोटो और चैट वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल ने पटना साहिब में मत्था टेका, पहली बार किया पावन दरबार का दर्शन
02-Oct-2023 12:00 PM
By First Bihar
DESK: दिल दहला देनेवाली वारदात पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक से लेकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। घटना देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
मृतकों की पहचान जनार्दन दुबे के 54 वर्षीय बेटे सत्यप्रकाश दुबे, उनकी 52 वर्षीय पत्नी किरण दुबे, 18 वर्षीय बेटी सलोनी, 10 वर्षीय बेटी नंदिनी, 15 वर्षीय बेटा गांधी और रामभवन यादवके 50 वर्षीय बेटे प्रेम यादव के रूप में हुई है वहीं गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश दुबे के 8 वर्षीय बेटे को दूसरे अस्पाताल रेफर किया गया है। एक ही परिवार को पांच लोगों की हत्या से कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लेड़हां टोला निवासी सत्यप्रकाश दुबे का गांव के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और बात खून खराबे तक पहुंच गई। प्रेमचंद यादव और उसके लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। इस घटना में खुद हमला करने वाला प्रेमचंद भी मारा गया है।
एकसाथ 6 लोगों की हत्या की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें से लेकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। खुद सीएम योगी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और घटना से जुड़ी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।