ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

07-Jan-2021 09:41 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर खूब गोलीबारी हुई. इतना ही नहीं दोनों पक्षों की तरफ से खूब लाठियां भी भांजी गई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है. 


जानकारी के अनुसार जमीन के विवाद में पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और अचानक ताबड़तोड़ गोलीयों की बौछार होनी शुरू हो गई. इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.  


गोलीबारी और लाठीचार्ज का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है जिससे इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में जुटी हुई है. पुलिस ने लोगों को मामले की जांच कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है.