Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
20-Sep-2024 08:19 PM
By First Bihar
MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां जमीन सर्वे के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है।
मृतक की पहचान बंगरा गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंगरा गांव के निवासी एक्स आर्मी मैन सुरेश पांडेय और पिंटू पांडेय के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था हालांकि किसी तरह से मामले को शांत कराया गया था।
शुक्रवार को जमीन के घेराबंदी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के सुरेश पांडेय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। मनीष कुमार की मौत मौके पर हो गई। मनीष दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को देंखने गया था। वहीं अभिषेक पांडेय, पिंटू पांडेय और रिपुरंजन कुमार घायल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम