Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
13-Jan-2022 08:53 PM
DESK: बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस जलपाईगुड़ी के डोमोहानी के पास डिरेल हो गयी। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई।
वही 50 से अधिक यात्री घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही 40 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि कई यात्रियों के अब भी डिब्बों में फंसे होने की आशंका है। जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। कुहासा और अंधेरे की वजह से बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही है।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस(15633) डिरेल हो गयी। घटना गुरुवार की शाम करीब 5.15 की है। बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गयी। यात्रियों से भरे 4 डिब्बे पलट गये इनमें से एक डिब्बा पानी में उतर गया जिसमें फंसे यात्रियों को निकाला गया। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गयी वही 40 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। वही 50 से अधिक लोग घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि ट्रेन राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी की ओर जा रही थी तभी मैनागुड़ी के पास यह हादसा हुआ। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
घटना पर दुख जताते हुए रेल मंत्री ने मुआवजे की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। वही गंभीर रुप से घायल यात्रियों को एक लाख और सामान्य घायल को 25 हजार रुपये मिलेंगे। रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव कल सुबह घटनास्थल पर पहुंचेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पीएम मोदी को पूरी घटना की जानकारी दी। रेल मंत्री लगातार हादसे पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जतायी।