BIHAR: अवैध खनन के खिलाफ खान एवं भूतत्व विभाग की कार्रवाई, 7 दिन में 1000 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी पटना SSP की टीम में होंगे 'ऑपरेशन स्पेशलिस्ट' ! नक्सलियों-कुख्यातों पर काल बनकर किया है प्रहार...अब अपराधियों के लिए आफत बनेंगे ''अफसर हुसैन'' BIHAR: पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला Bihar News: स्टेट हाइवे में तब्दील होगी बिहार की यह सड़क, इन 3 जिलों के लोगों को होगा विशेष लाभ मुंगेर में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन, शॉर्ट सर्किट से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा Bihar News: बिहार के इस जिले में लगने जा रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री, खर्च होंगे ₹400 करोड़ कांग्रेस की दुर्गति: 'अल्लावरू' ऐसे औंधे मुंह गिरे, अब रैली कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे !....तो बक्सर में सुपर फ्लॉप रैली के नायक बन कर उभरे बिहार प्रभारी ? महिला डांसर को बंधक बनाकर सरेआम बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता Patna News: कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी हुआ पानी-पानी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट; यातायात जाम Bihar Politics: डिप्टी CM और ललन सिंह के क्षेत्र में जाकर प्रशांत किशोर ने की इन 5 मुद्दों पर चर्चा, तेजप्रताप की चुटकी लेते हुए चिराग पर भी बोले
13-Jan-2022 07:19 PM
DESK: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है। गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गयी। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। वही 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। घटना पर दुख जताते हुए रेल मंत्री ने मुआवजे की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। वही गंभीर रुप से घायल यात्रियों को एक लाख और सामान्य घायल को 25 हजार रुपये मिलेंगे।
रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव घटनास्थल पर जाएंगे। थोड़ी देर में वे जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होंगे। कल सुबह वे घटनास्थल पर पहुंचेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पीएम मोदी को पूरी घटना की जानकारी दी। रेल मंत्री लगातार हादसे पर नजर बनाए हुए हैं।
बता दें कि बीकानेर से 308 पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। वही पटना से इस ट्रेन पर 98 लोग सवार हुए थे। 3 यात्री मोकामा स्टेशन और 2 बाढ़ स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़े थे। बताया जाता है कि कुल 1150 लोग गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार थे। ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बात की है। वही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ममता बनर्जी से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की 51 गाड़ियां राहत और बचाव कार्य में जुटी है। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर इस हादसे की जांच करेंगे।
गौरतलब है कि 4 बजकर 55 मिनट पर Guwahati-Bikaner Express 15633 (up) ट्रेन की 12 बोगियां डिरेल हुई थी जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। वही बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राहत और बचाव कार्य चलाए जाने का निर्देश दिया है। वही पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली।
बता दें कि गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास पटरी से उतर गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गयी है वही 20 से अधिक यात्री घायल हो गये। घायल सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 03612731622,03612731623,03564 255190,05034666,520361-273162,2731622,2731623 दानापुर- 06115-232398/07759070004, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- 02773677/ 05412-253232, सोनपुर- 06158-221645, नवगछिया- 8252912018, बरौनी-8252912043, खगड़िया-8252912030
बताया जाता है कि यह ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी तभी जलपाईगुड़ी में ट्रेन डिरेल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। गैस कटर से बोगियों को काटा गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत और बचाव कार्य चलाए जाने का निर्देश दिया है।