ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / 47 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, आर्मी जवान समेत 6 लोग अरेस्ट

47 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, आर्मी जवान समेत 6 लोग अरेस्ट

11-Jun-2020 02:21 PM

DESK : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट का कारोबार करने वाले आर्मी के एक जवान समेत 6 लोग को गिरफ्तार किया है. मामला महाराष्ट्र के पुणे के विमान नगर इलाके का है.  जहां ''चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'' के डमी बिल और जाली अमेरिकी डॉलर समेत करीब 47 करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए गए हैं. जिसमें से 43.4 करोड़ रुपये की फेक भारतीय करेंसी और 4.2 करोड़ का फेक अमेरिकी डॉलर है.

पुलिस ने बताया कि नोटों की जांच की जा रही है, लेकिन कई नोट 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' के डमी बिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेख अलीम गुलाब खान (आर्मी जवान), सुनील बद्रीनारायण सारदा, रितेश रत्नाकर, तुफैल अहमद मोहम्मद इशाक खान, अब्दुल गनी रहमतुल्ला खान, अब्दुल रहमान अब्दुल गनी खान है.  

पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच  के डीसीपी ने बताया कि 'दो दिन पहले हमें एमआई से सूचना मिली थी जिसके आधार पर हमने संयुक्त अभियान चलाया. हमने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास भारत और अन्य देशों के जाली नोट मिले हैं.' उन्होंने बताया, 'गिरफ्तार छह आरोपियों में से एक सेना का जवान है. वह भी मामले में आरोपी है.' ये