बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Oct-2019 12:46 PM
PATNA: राजधानी पटना में हुए ‘जल प्रलय’ पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने बयान दिया है. कृषि विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि अचानक हुई बारिश के कारण पटना की स्थिति खराब हो गई.
सीएम ने कहा कि बिहार जलवायु परिवर्तन से बुरी तरह प्रभावित है. बिन मौसम बरसात के कारण पटना में जल जमाव हुआ. नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु में परिवर्तन होने के कारण बिहार को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है. सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण ही बिहार में बाढ़ और सूखे की समस्या हुई.
सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण पराली जलाना है. उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने की समस्या कई राज्यों में है, धीरे-धीरे यह समस्या बिहार में भी बढ़ रही है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कृषि की उपज कम थी लेकिन कृषि रोड मैप बनने के बाद से उत्पादन बढ़ा है.