Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
28-Sep-2023 11:17 PM
By FIRST BIHAR
DESK: दिल को दहला देने वाली घटना महानगर मुंबई से सामने आई है। जहां कांदिवली पूर्व के गोकुलनगर में एक 32 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर कुछ लोगों ने इसलिए हत्या कर दी कि युवक ने जयश्री राम कहने से इनकार कर दिया था। घटना 25 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे की है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे चार युवकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। जय श्रीराम नहीं बोलने से गुस्साएं लोगों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कुरार थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही दो आरोपी अरुण पांडेय और राजेश अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बताया जाता है कि राजेश रिक्शा चलाता है। सिद्धार्थ की पिटाई में वह भी शामिल था। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय सुरज तिवारी और रोशन उर्फ कबीर मिश्रा के रूप में हुई है। वही मृतक की पहचान 32 वर्षीय सिद्धार्थ किसन अंगुरे के रूप में हुई है। कुरार पुलिस ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज कराया है उसके अनुसार मृतक सिद्धार्थ रोजाना की तरह रात के साढ़े 11 बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था इस दौरान वह अपने छोटे भाई से फोन पर बात करते आ रहा था।
इसी दौरान कांदिवली के गोकुल नगर में चार लोगों ने उसे रोकते हुए जय श्री राम बोलने को कहा। तब सिद्धार्थ ने कहा कि वह ड्यूटी से आ रहा है काफी थका हुआ है घर जा रहा है उसे घर जाने दिया जाए। जब उसने जय श्री राम नहीं बोला तब इन चारों ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया और मिलकर युवक को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी।