ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

कांग्रेस विधायक को हुआ कोरोना, पत्नी समेत 15 परिजन भी मिले पॉजिटिव

23-Jun-2020 08:41 AM

DESK: कांग्रेस विधायक और उनकी पत्नी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यही नहीं दोनों के अलावे परिवार के और 14 लोग की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. एक परिवार से 16 लोगों संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है. यह मामला जयपुर का है.

बाड़ी से कांग्रेस विधायक हैं गिर्राज सिंह मलिंगा

कोरोना पॉजिटिव निकले कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा हैं. मलिंगा ने 16 जून को भी कोरोना टेस्ट कराया था,लेकिन उस वक्त उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इस दौरान वह राज्यसभा चुनाव समेत कई कार्यक्रम में भाग लिए. इस दौरान ही वह संक्रमित होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिसके बाद परिवार में कोरोना फैसला. 

संपर्क में आने वाले लोगों की जा रही पहचान

कुछ दिन पहले ही राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा जाकर मलिंगा ने वोट किया था. इस दौरान कई विधायकों के संपर्क में वह आए. अब स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वाले विधायकों का भी कोरोना टेस्ट कराएगी. बता दें कि राजस्थान में कुल 15 हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिले हैं. जिसमें 336 की मौत हो चुकी है. कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस विधायक भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे.