ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Bhumi: सरकारी जमीन जल्दी खाली कराएं सभी DM, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बढ़ी सख्ती... Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका INSTAGRAM UPDATE: इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट, अब किसी भी फोटो-वीडियो में जोड़ सकेंगे अपना चेहरा, जानिए.. कैसे करेगा काम सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

जयपुर के एक मोहल्ले पर टूटा कोरोना का कहर, रामगंज में अबतक 74 पॉजिटिव केस पाए गए

जयपुर के एक मोहल्ले पर टूटा कोरोना का कहर, रामगंज में अबतक 74 पॉजिटिव केस पाए गए

05-Apr-2020 07:16 PM

JAIPUR : कोरोना वायरस से धीरे-धीरे देश के सभी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. कई राज्य कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित है, तो कोई कम हैं. लेकिन देश के लगभग हर हिस्से में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. सबसे बुरा हाल राजस्थान की राजधानी जयपुर का है. जयपुर के एक मोहल्ले रामगंज में अब तक 74 कोरोना के पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आ चुके हैं. देश में किसी भी एक मोहल्ले के अंदर कोरोना वायरस का इतना बड़ा मामला अब तक सामने देखने को नहीं मिला है.


राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 43 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राजस्थान में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 253 हो गई है. राजधानी जयपुर में आज उन 40 पॉजिटिव के सामने आए हैं. जयपुर के रामगंज मोहल्ले में संक्रमण लगातार फैल रहा है. जिसे देखते हुए प्रशासन ने इसे सील कर दिया है.


राजस्थान के अंदर सबसे पहले भीलवाड़ा में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला था. भीलवाड़ा में अब तक 27 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है. जयपुर में 92 पॉजीटिव केस पाए गए हैं. जबकि झुंझुनू में 19, जोधपुर में 17, टोंक में 18 और चूरू में 10 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं.