ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने एक दिन की मांगी...

जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने एक दिन की मांगी जमानत, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए कोर्ट में दी अर्जी

06-Jun-2022 06:30 PM

DESK: राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को मतदान होंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां की जा रही है। वही दूसरी ओर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जेल में बंद नवाब मलिक ने मुंबई की विशेष कोर्ट में एक दिन की जमानत दिए जाने की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की है। बता दें कि नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। वही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी पिछले हफ्ते इसी तरह की अर्जी दी थी।


अपनी याचिका में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि एक निर्वाचित विधायक होने के नाते राज्यसभा के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव करने में अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों का प्रतिनिधित्व करना उनका कर्तव्य है। राज्य की 6 सीटों पर आगामी राज्यसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर एक दिन की जमानत के लिए सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत का रुख नवाब मलिक ने किया। 


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी पिछले हफ्ते इसी तरह की अर्जी दी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका पर कोर्ट ने ईडी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक दिन का समय दिया है। वही अब इस मामले पर सुनवाई 8 जून को होगी। अब देखना होगा कि नवाब मलिक और अनिल देशमुख राज्यसभा चुनाव में मतदान कर पाते हैं या नहीं।