Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
04-Aug-2021 11:18 AM
DESK : जेल में बंद गैंगस्टर की अचानक मौत हो जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जेल में मृत पाया गया जिसके बाद प्रशासन ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.
घटना तिहाड़ जेल की है. मृतक गैगस्टर अंकित गुर्जर बताया जा रहा है. परिवार वालों का आरोप है कि अंकित गुर्जर की हत्या की गई है. हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है. अंकित गुर्जर पर मर्डर के आरोप, मकोका के तहत केस दर्ज थे, उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था.
आपको बता दें कि अंकित गुर्जर दिल्ली और वेस्ट यूपी क्षेत्र का इनामी बदमाश था. जिसपर करीब सवा लाख रुपये का इनाम रखा गया था. अभी हाल ही में अंकित गुर्जर ने एक अन्य गैंगस्टर रोहित चौधरी से हाथ मिलाया था, जिसके बाद गुर्जर-चौधरी गैंग बनाया गया था. दोनों गैंगस्टर मिलकर साउथ दिल्ली इलाके में अपना वर्चस्व बना रहे थे. लेकिन इस बीच अंकित गुर्जर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया और अब तिहाड़ में उसके मृत पाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया है.
जेल प्रशासन ने अंकित गुर्जर के शव को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण, वक्त पता लग पाएगा.