पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
30-Aug-2024 07:44 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जहरीला खाना खाने से एक बच्चे मौत हो गई तो परिवार के सात लोग बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। यह घटना साहेबगंज थाना इलाके के रूपछपरा गांव की है। विषाक्त भोजन खाने से अरुण राय के पुत्र सूरज कुमार (9) की मौत हो गई।
वहीं, इस घटना में परिवार के रामजतन राय, सोहावन कुंवर, विभा देवी, रानी कुमारी, साहिल कुमार, प्रियांशु कुमार, कृति कुमारी बीमार पड़ गई। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए परिजन सभी को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं।
सूरज के रिश्ते के दादा विदेशी राय ने बताया कि पहले घर के लोग बुखार से पीड़ित हुए। हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने साहेबगंज चौक स्थित एक दवा दुकानदार को बुलवाकर इंजेक्शन दिलवाया। उसके बाद दस्त शुरू हो गया, जिसमें से सूरज की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गणेश कुमार गौतम ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित सभी को बुधवार की देर शाम परिजन सीएचसी लाए थे।
बताया जा रहा है कि जब सीएचसी भेजा गया तो सभी बेहोशी की हालत में थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन सूरज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरुवार को डॉ विजय कुमार पांडेय, डॉ संजय कुमार, स्वास्थ्यकर्मी उमेश महतो एवं एएनएम बेबी कुमारी की चार सदस्यीय टीम रूपछपरा गई थी। दवा के साथ घरों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। वहीं, लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मामले में थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि गुरुवार को नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।