गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
12-Sep-2022 03:12 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर अब एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने राज्य की पुलिस को भी विफल बता दिया है। उन्होंने कई मामलों को उठाते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि जहां पुलिस ही विफल हो उस राज्य में जनता राज कैसे हों सकता है?'
चिराग पासवान ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'नीतीश कुमार जी की सरकार में बिहार की पुलिस प्रतिदिन नाकामी की एक नई मिसाल पेस कर रही है। सुशासन बाबू की पुलिस न फरार पूर्व मंत्री को पकड़ पाती है और न ही हाजीपुर में हुई गैंगरेप कांड के अपराधियों को। नीतीश जी! जिस राज्य में पुलिस ही विफल हो उस राज्य में जनता राज कैसे हों सकता है?'
दरअसल, जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है तभी से बीजेपी से लेकर अन्य विरोधी पार्टियां सीएम नीतीश को घेरे में लेती दिख रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉ एंड आर्डर को लेकर बैठक भी बुलाई थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दी थे। उन्होंने बिहार में पुलिस बल बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन, मौका देखते ही चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है।