3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
16-Jul-2022 08:10 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है। एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ के नाम की घोषणा की। संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी। उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि उम्मीदवार 22 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।