मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
30-Apr-2022 02:21 PM
Desk: बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस अपनी रील लाइफ रियल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। चर्चा कभी उनके पक्ष में होता है तो कभी उनके खिलाफ। वहीं बॉलीवुड की सभी मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी मुश्किलों में है। बताया जा रहा है ED ने जबरन वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसमें ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति दर्ज की है। इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोज्ट भी शामिल है।
ED के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ का गिफ्ट्स दिया है। सुकेश ने जैकलीन के परिवार वालों को भी काफी कीमती तोहफा दिया था। परिवार को दिए गए तोहफो में कार, महंगे सामान और फंड शामिल भी है। बीते काफी समय से जैकलीन ED की रडार में थीं। जबसे उनके और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तब से ही जैकलीन का नाम लगातार विवादों में बना हुआ है।
आपको बता दें कि सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहने के बड़ा भी एक महिला से 215 करोड़ की ठगी की थी। और इसी ठगी के पैसों से उसने जैकलीन को कई महंगे-महंगे तोहफे दिए थे। महंगे तोहफों में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा शामिल हैं। ईडी के मुताबिक जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई की जा रही है। जैकलीन की मुसीबतें और भी बढ़ सकती है। ईडी जैकलीन की अन्य संपत्ति को भी इस केस में शामिल कर सकती है। ईडी पिछले एक साल से इस मामले की जांच कर रही है। पहले भी इस सिलसिले में ईडी जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। अब देखना ये होगा की जैकलीन पर ईडी का अगला कदम क्या होगा। एक्ट्रेस खुद को इस मामले से कैसे बाहर निकलेंगी।