ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

जबरदस्त धमाके में उड़ी कई घरों की छत, दो की मौत, दर्जन भर लोग घायल

29-Oct-2020 12:48 PM

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेज धमाके से कई घरों के छत उड़ गए. हादसे में दो लोगों की मौत होने की बात बताई जा रही है. जबकि करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. 


मामला सरधना ले पीर जादगान मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि जिस घर में यह धमाका हुआ है उस घर में काफी संख्या में पटाखे रखे गए थे. इतना ही नहीं बारूद के साथ-साथ गैस सिलेंडर में भी आग लगी, जिसके धमाके से कई घरों की दीवारों में दरार पड़ गई. फिलहाल पुलिस ने मोहल्ले को सील कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस ने मोहल्ले को सील करके हादसे की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि धमाका एक पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष आसिम के घर करीब साढ़े 9 बजे हुआ. धमाके से आसपास के घरों की छत उड़ गई. बताया जा रहा है कि हादसे में आसिम की मौके पर मौत हो गयी, जबकि कासिम ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. इसके अलावा दर्जनभर पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.