Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज
14-Oct-2024 10:05 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार के जेडीयू विधायक विजय सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र बरारी के विस्थापितों के बीच एक संकल्प लिया कि जब तक विस्थापितों को मुख्यमंत्री के हाथों बासगीत पर्चा नहीं दिलाएंगे तब तक वो अपनी दाढ़ी नही बनाएंगे। जेडीयू विधायक ने अपना संकल्प पूरा किया है। अब 16 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हाथों 9500 विस्थापितों के बीच बासगीत पर्चा सौंपेंगे।
बरारी से जेडीयू विधायक विजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले महीने कटिहार आने वाले थे जहां 9 कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। लेकिन तेज बारिश के कारण वो कटिहार नहीं आ पाए थे। लेकिन 16 तारीख को सीएम नीतीश विस्थापितों के बीच बासगीत पर्चा बांटने आ रहे हैं।
विधायक विजय सिंह ने बताया कि उन्हें विस्थापितों को स्थापित करने की चिंता सता रही थी। जब भी वो क्षेत्र में जाते थे तो वहां के विस्थापितों का दर्द देख नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने प्रण लिया कि जब तक विस्थापित को स्थापित नहीं कर देते उनको बासगीत पर्चा नहीं दिलवा देते तब तक अपनी दाढ़ी नही बनाएंगे।
बरारी से जेडीयू विधायक विजय सिंह ने कहा कि 16 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बरारी आएंगे। इस दिन 9500 लोगों के बीच बासगीत पर्चा वितरण किया जाएगा। विस्थापितों को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 साल से जो विस्थापित हैं। विस्थापितों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।
हमने वादा किया था कि जब तक विस्थापित से स्थापित नहीं करेंगे तब तक हम उनके बीच नहीं जाएंगे। 16 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9500 विस्थापितों को बासगीत पर्चा देंगे। इसके लिए सीएम नीतीश को हम धन्यवाद देंगे कि उन्होंने अपने हाथों यह बड़ा काम किया।