गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
24-Sep-2022 12:09 PM
PATNA : बिहार में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने शाह को बताया है कि जब आप 11 साल के थे तभी से मैं राजनीति में एक्टिव हूं। इतना ही नहीं, ललन सिंह ने अमित शाह को जुमलेबाज बताते हुए कई सवाल पूछे हैं।
ललन सिंह ने पने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, देश के जुमलेबाज गृहमंत्री अमित शाह, आप जब सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हुं। मेरा राजनीतिक जीवन 1974 के छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। पता नहीं आप का राजनीतिक जीवन किस संघर्ष से शुरू हुआ है ? उन्होंने कहा है कि बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है। आपको आत्मचिंतन की सख़्त जरूरत है।
इसके अलावा अमित शाह से सवाल पूछते हुए ललन सिंह ने कहा है कि पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा ? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए। कम से कम अब तो बिहार के लोगों क़ो ठगना बंद कीजिए। सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा ? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है।