Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
06-Feb-2023 01:58 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बब्लू ने सीएम नीतीश कुमार ओर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर यह आरोप लगाया है कि, महागठबंधन सरकार और नीतीश कुमार द्वारा जानबूझकर एक जाति विशेष को टारगेट किया जा रहा है। इसको लेकर हमारी पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
दरअसल, बिहार के छपरा जिलें में एक युवक की मॉब लिंचिंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस युवक के हत्या का आरोप ग्रामीण मुखिया पर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा यहां मुखिया के घर में ही आग लगा दिया गया है। जिसके बाद अब इलाके में धारा 144 लागु कर दिया गया है। अब इसी घटना को लेकर भाजपा के तरफ से सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया जा रहा है। इसी बीच अब भाजपा के नेता सरकार पर हमला बोला है।
भाजपा नेता नीरज बब्लू ने कहा है कि, छपरा में , सुनियोजित तरीके से विशेष जाति पर हमला किया गया है। इसको लेकर हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे। नीरज ने कहा कि,1990 से 2005 तक लालू राज में लालू यादव के कहने पर भूरा बाल भूमिहार, राजपुत, लाला, ब्राह्मण को साफ किया गया। अब महागठबंधन सरकार में एक बार फिर से आरजेडी के कारण यह शुरू हो गया है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, इस घटना के आरोपी मुखिया को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। इस सरकार में जान बूझकर सवर्णों पर टारगेट किया जा रहा है। बिहार में टारगेट करके हत्या की जा रही है। इस घटना को लेकर मृत युवक के पिता ने बिल्कुल सही कहा है। जब लड़के की पिटाई हो रही थी तो पुलिस की टीम वहां आई, लेकिन किसी को गिरफ्तार करने के बदले उलटा उनको भगा दिया गया। हकीकत यह है कि, राज्य की पुलिस निकम्मी है और मूकदर्शक बनी रहती है। ये सिर्फ वसूली करती है। यहां भी जिले की पुलिस यादवों के दबाव में है।
आपको बता दें कि , छपरा के मुबारकपुर में मॉब लिंचिंग की पिटाई के दौरान मौत हो गई है। इसमें आरोप है कि अमितेश, राहुल और आलोक की मुखिया प्रतिनिधि और उसके समर्थकों ने पिटाई की थी। यह तीनों जबरन मुर्गा लेकर मुखिया प्रतिनिधि के मुर्गा फॉर्म से जा रहे थे। तभी मुखिया प्रतिनिधि और उसके समर्थकों ने रोकने की कोशिश की तो इन तीनों ने फायरिंग जिसके बाद इनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।