ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 की आज से हो रही शरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शुरू होगा सत्र; CM नीतीश कुमार पहुंचे सदन Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर Patna double decker bus : पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में निजी पार्टी और सैर की सुविधा, अब जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाना हुआ आसान Patna Municipal Corporation : पटना में अप्रैल से नगर निगम का नया नियम लागू, बदल जाएगा यह व्यवस्था; अब आपको भी हर हाल में करना होगा यह काम Bihar railway development : पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर के बाद अब राजधानी में होगा अब एक नया रेलवे स्टेशन, जानिए कब से होगी शुरुआत Bihar Bullet Train : पटना से 4 घंटे में तय होगा दिल्ली तक का सफ़र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मंजूर; जानिए क्या होगा पूरा रूट और स्टेशन ठहराव Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट

'जाति पूछ कर कौन सा गुनाह किया ...? राहुल -अनुराग विवाद पर बोले गिरिराज सिंह .... कोई मुझसे पूछे तो नहीं होती दिक्क्त

'जाति पूछ कर कौन सा गुनाह किया ...? राहुल -अनुराग विवाद पर बोले गिरिराज सिंह .... कोई मुझसे पूछे तो नहीं होती दिक्क्त

31-Jul-2024 02:58 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा में अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी में जाती को लेकर मंगलवार को तीखी बहस देखने को मिली। जातिगणना को लेकर चल रही बहस धीरे -धीरे कर निजी टिप्पणी में तब्दील हो गई। उसके बाद अनुराग के तरफ से दिए गए एक बयान को लेकर पुरे सदन में जमकर बबाल मचा। विपक्ष के तरफ से राहुल गांधी को अपमानित करने तक का आरोप लगाया गया। इसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जाति पूछ के कौन सा गुनाह किया? क्या अपमान है? अनुराग ठाकुर ने सही तो पूछा है। यदि कोई मुझसे जाति पूछे, धर्म पूछ तो क्या दिक्कत है, लेकिन मैं ही पूछता हूं, राहुल जी आप बताएंगे आपकी जाति क्या है? आपका धर्म क्या है? वो नहीं बताएंगे। दरअसल, उनका उद्देश्य ही हिंदुओं को गाली देना और सनातन को तोड़ना है। मां और बेटे (राहुल गांधी और सोनिया गांधी) का उद्देश्य भारत के सनातन को खंडित करना है। इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं। 


मालूम हो कि, लोकसभा में मंगलवार को सदन में जाति जनगणना पर चल रही बहस निजी टिप्पणियों तक पहुंच गई। इस बीच अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिनकी जाति का कुछ पता नहीं, वह भी जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। इसके बाद सदन में विपक्ष ने खूब हंगामा किया। तभी बहस के दौरान अनुराग ठाकुर के बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि आपको मेरा जितना अपमान करना है कर लो, लेकिन जातिगत जनगणना को हम यहां पास करा के रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो वंचितों के लिए लड़ता है, उसका अपमान किया ही जाता है।


उधर, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया है।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति को लेकर टिप्पणी की थी। पीएम मोदी ने लोकसभा में अनुराग ठाकुर की उस टिप्पणी को अपने सोशल मीडियापर शेयर किया था। इसी को लेकर  कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया है।