RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
04-Mar-2024 03:31 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में ईंट भट्ठा मालिक से बीते दिनों 10 लााख की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी की मांग कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी ने की थी। पुलिस ने आज हथियार और गांजा के साथ इसे गिरफ्तार कर लिया है। चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी हथियार के साथ कुंभी गांव में जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पप्पू सहनी हाल ही में जेल से निकला था। जेल से निकलने के बाद खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में चिमनी भट्ठा मालिक जय जय राम महतो से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी और फायरिंग भी की थी।
इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और जब पुलिस को सूचना मिली कि वह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र इलाके से जा रहा है तो टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उसके पास एक पिस्टल, दो कारतूस और 2 किलो गांजा बरामद किया है । गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा । एसपी ने कहा कि गिरफ्तार पप्पू सहनी कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य था, इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी और यह हाल ही में जेल से बाहर निकाला था।