ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / बैठक में कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट, एक दूसरे पर चलाया जूता-चप्पल

बैठक में कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट, एक दूसरे पर चलाया जूता-चप्पल

10-Jun-2020 03:41 PM

DESK: यूपी में कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद बैठक में जमकर मारपीट हो गई. नेता एक दूसरे पर जूता और चप्पल चलाने लगे. यह घटना इटावा की है. 

कई नेताओं के फटे कपड़े

मारपीट के दौरान कई नेताओं ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले. जब बीच बचाव करने जिला जिलाध्यक्ष गए तो उनको भी नहीं छोड़ा और उनका भी कपड़ा फाड़ डाला. इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने. पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत कराया. 

दो गुटों में हुआ विवाद

जिला कांग्रेस की बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद थे. इसी बीच शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे और पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव के बीच किसी बात पर बहस हो गई. उनकी बहस सुनकर दोनों तरफ के समर्थक भी आ गए और आपस में भिड़ गए. कांग्रेस हाईकमान द्वारा युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को चार दिन पूर्व पद से हटा दिया गया था. इसपर जितेंद्र यादव ने शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे पर टिप्पणी की थी. इसके बाद विवाद बढ़ गया. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए नेताओं को निर्देश दिया है, लेकिन नेता मारपीट में उलझे हुए हैं.