दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Dec-2019 11:11 AM
DESK: संसद में कार्यवाही के दौरान आपने सदस्यों के बीच गहमागहमी और बहसाबहसी तो खूब देखी होगी. बिल पास कराने के दौरान पार्लियामेंट में क्लैश भी देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी मंत्री को संसद की कार्यवाही के दौरान गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते देखा है? जी हां ये अनोखा मामला इटली की संसद में देखने को मिला है.
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के संसद भवन में सदन की कार्यवाही के दौरान इटली के वित्त मंत्री और सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर डाला. संसद में भूकंप पर भाषण देने के दौरान भावुक होकर इटली के वित्त मंत्री ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया. संसद में ही अंगूठी निकाल कर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक इटली के संसद में सत्र के दौरान 33 साल के इटली के वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो..भूकंप को लेकर सरकार के कामों की जानकारी दे रहे थे और इसी पर बहस भी चल रही थी. इसी दौरान मुरो ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और अंगूठी निकालकर शादी करने का प्रस्ताव भी रख दिया. वित्त मंत्री की गर्लफ्रेंड एलिसा ने भी उनके प्रपोजल को स्वीकार करते हुए शादी के लिए हां कर दी. वित्त मंत्री के इस प्रपोजल पर संसद में मौजूद सांसद तालियां बजाने लगे और कुछ सांसदों ने उन्हें गले से भी लगा लिया.