छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
05-Jul-2022 10:32 AM
DESK : जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। हैदराबाद से दिल्ली लौटे आससीपी सिंह ने बीजेपी तेलंगाना के ट्वीट और कैबिनेट से इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली है। इस दौरान वे लगातार सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी सिंह इस्तीफा दे रहे हैं या वे मंत्री बने रहेंगे इसपर उन्होंने चुप्पी साध ली है। ऐसा माना जा रहा है कि आरसीपी वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं और फिलहाल चुप्पी साधने में ही वे अपनी भलाई समझ रहे हैं।
दरअसल, हैदराबाद में आयोजित बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आरसीपी सिंह के स्वागत की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की राजनीत में भूचाल मच गया था। सोमवार को बीजेपी के कार्यक्रम में आरसीपी के स्वागत की तस्वीरें सामने आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं लेकिन बीजेपी ने इसका खंडन किया था।
इसको लेकर बीजेपी तेलंगाना का एक ट्वीट भी सामने आया है। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आगमन पर आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत की बात कही गई थी। इसको लेकर बिहार की राजनीत गर्म हो गई थी। आज दिल्ली में जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो वे सवालों से बचते नजर आए। नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफे के सवाल पर भी उन्होंने चुप्पी साध ली। माना जा रहा है कि फिलहाल आरसीपी वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं और चुप रहने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।