Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
05-May-2022 07:54 PM
PATNA: पटना के इस्कान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कई महिलाओं की गले से चेन चोरी कर ली गयी थी। महिलाओं की चेन चोरी करने वाली बंगाल की शिवानी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन अब तक सोने की चेन को बरामद नहीं किया जा सका है और ना ही शिवानी से साथियों की ही गिरफ्तारी हो पाई है।
बताया जाता है कि शिवानी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है लेकिन अभी तक ना तो चेन बरामद किया गया है और ना ही उसके साथी को पुलिस पकड़ पाई है। शिवानी को जेल भेजे जाने से पहले ही उसके अधिवक्ता ने जमानत याचिका दायर करने के लिए थानाध्यक्ष को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली।
कोतवाली के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शिवानी के अन्य साथियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी दबोचा जाएगा और चोरी हुए सोने की चेन को भी बरामद किया जाएगा। बता दें कि इस्कॉन मंदिर से लेकर जीपीओ गोलंबर तक लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब खंगाला तब शिवानी के साथ 6 संदिग्ध महिलाएं दिखी। लेकिन संदिग्ध महिलाओं की पहचान अब तक नहीं हो पायी है और ना ही गिरफ्तारी ही हो पाई है।