ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Jun-2023 04:19 PM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पटना और रांची के बीच जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। आगामी 11 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे राजधानी रांची पहुंचेगी जबकि दोपहर 02:20 बजे यब ट्रेन रांची स्टेशन से खुलेगी और शाम 8:25 बजे पटना जक्शन पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर हाजीपुर रेलवे जोन ने दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन को ट्रायल रन के दौरान TI प्रतिनियुक्ति करने को कहा है जो ट्रायल के दौरान हर पल की रिपोर्ट देंगे।उधर, इस ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया जा रहा है।
बता दें कि बीते 6 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस के 8 कोच चेन्नई से पटना पहुंची थी। पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ट्रेन को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। 11 जून को पटना से रांची के बीच ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान सभी बिंदु की बारीकी से जांच होगी। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय होगी।