‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
30-Mar-2023 09:15 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दसवीं के रिजल्ट को लेकर डेट का अधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दी है।
राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि, इंटर की परीक्षा के बाद अब मैट्रिक के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है ऐसे में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंतिम दिन यानी शुक्रवार 31 मार्च को दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल वह पटना से बाहर है शुक्रवार को सुबह पटना वापस लौट आएंगे। उसके बाद बिहार बोर्ड की सहूलियत को देखते हुए शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, समय को लेकर अभी थोड़ी बातचीत चल रही है। लेकिन उम्मीद जताया जा रहा है कि दोपहर बाद 3:00 बजे के आसपास रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
मालूम हो कि, इस बार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा में 16 लाख छात्र बैठे थे। इस बार बोर्ड के तरफ से यह साफ़ कर दिया गया है कि, मैट्रिक में 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम नंबर वालों को न ग्रेस दी जाएगी, न ही कंपार्टमेंट। वे सीधे फेल माने जाएंगे। उन्हें एक और साल उसी क्लास में पढ़ना होगा।
आपको बताते चलें कि, बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।