बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Jul-2024 12:59 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे का सर्वर सुबह से ही डाउन है। जिसके कारण टिकट लेने में यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को तत्काल और सामान्य टिकट लेने में भी परेशानी हो रही है।
टिकट लेने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। आरक्षण टिकट का काउंटर पर सुबह से ही टिकट कटाने के लिए लोग खड़े हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण टिकट नहीं मिल पा रही है। सर्वर फेल होने के कारण यात्री रेलवे को कोस रहे हैं। सर्वर फेल होने के कारण न तो चार्ट प्रिपेयर हो रहा है और ना ही टिकट ही कैंसिल किया जा सकता है।
पूरे मामले पर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि सुबह 4:55 से ही टिकट नहीं कट रहा है। रेलवे का ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट सर्वर फेल होने के कारण यह समस्या हो रही है। रेलवे के इंजीनियरों की टीम सर्वर को ठीक करने की कोशिश कर रही है।