साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
07-Aug-2020 07:47 AM
PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर मुंबई से आ रही है। सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई के पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया गया है। विनय तिवारी अब वापस मुंबई से पटना आ पाएंगे।
आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी के मामले में बिहार पुलिस के सख्त रुख के बाद बीएमसी ने विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया है। बीएमसी को एडीजी मुख्यालय की तरफ से एक पत्र लिखा गया था जिसमें कई बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई थी। बिहार पुलिस ने इस बात की जानकारी बीएमसी को दी थी 7 दिन से कम वक्त के लिए मुंबई जाने के बावजूद उनके आईपीएस अधिकारी को क्वारन्टीन किया गया। यह नियमों की अनदेखी है। एडीजी के लेटर के बाद आखिरकार बीएमसी ने विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म करने का फैसला किया है।
बीएमसी ने टेक्स्ट मैसेज भेज कर खुद विनय तिवारी को इस बात की जानकारी दी है कि उनका क्वारन्टीन पीरियड खत्म कर दिया गया है। विनय तिवारी अब पटना वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। विनय तिवारी आज शाम ही मुंबई से पटना वापस आएंगे। इसके पहले बिहार पुलिस के 4 अधिकारी गुरुवार को पटना वापस लौट आए थे। विनय तिवारी को क्वारंटाइन किए जाने के मामले में बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में नाराजगी जताई थी और अब बिहार पुलिस विनय तिवारी को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में थी। इन सभी पहलुओं को देखते हुए बीएमसी ने आखिरकार विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया है।