BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
02-Dec-2024 06:30 PM
By First Bihar
DESK: बिहार के सहरसा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत हो गयी है. आईपीएस बनने के बाद हर्षवर्धन की पहली पोस्टिंग हुई थी. वे पहली पोस्टिंग का कार्यभार संभालने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी. हर्षवर्धन सिर्फ 26 साल के थे.
कर्नाटक में हुआ हादसा
हर्षवर्धन 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उन्हें कर्नाटक कैडर मिला था. कर्नाटक सरकार ने हासन जिले में उनकी पहली पोस्टिंग की थी. अपनी पहली तैनाती का लेकर कार्यभार संभालने जा रहे IPS अधिकारी हर्षवर्धन की रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन बिहार के मूल निवासी थे. उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी.
ASP पद पर हुई थी पोस्टिंग
कर्नाटक पुलिस के मुताबिक हर्ष वर्धन ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था. इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग हासन जिले के होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी. वे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हासन जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस की गाडी का टायर फट गया. इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. उनकी गाड़ी चला रहे चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं है.
बिहार पुलिस ने शोक जताया
बिहार के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत पर बिहार पुलिस ने शोक जताया है. बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हर्ष वर्धन के सड़क हादसे में आकस्मिक निधन पर बिहार पुलिस की विनम्र श्रद्धांजलि. वे मूलतः बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले थे. दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार स्व. हर्ष वर्धन के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है.