ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार करते इतने छात्र-छात्रा निष्कासित, फर्जी परीक्षार्थी भी...

इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार करते इतने छात्र-छात्रा निष्कासित, फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गए

02-Feb-2024 08:31 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक फरवरी से आयोजित इंटरमीडियट की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के दूसरे दिन राज्यभर में कुल 39 परीक्षार्थी कदाचार करते पाए गए, जिन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। इस दौरान दूसरे के बदले परीक्षा दे रही 13 फर्जी परीक्षार्थियों पर भी एक्शन हुआ है।


इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 39 छात्र-छात्राओं को कदाचार में लिप्त पाया गया। पटना में 6, भोजपुर में 3, जहानाबाद में 1, नवादा में 6, औरंगाबाद में 1, अरवल में 1, सारण में 2, गोपालगंज में 11, समस्तीपुर में 3, भागलपुर में 1, खगड़िया में 1, बेगूसराय में 1, लखीसराय में 1, पूर्णिया में एक परीक्षार्थी को कदाचार करते पकड़ा गया।


इसके अलावा दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया है। नालंदा में 6, अरवल में 4, जहानाबाद में 1, नवादा में 1, मधेपुरा में 1 यानी पांच जिलों से कुल 13 फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। यानी पूरे राज्य में ऐसे 52 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। परीक्षा के पहले दिन भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए थे।