NEET student case : “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे...”, नीट छात्रा के परिजनों को धमकी भरा पर्चा मिलने से बढ़ी दहशत, जांच तेज coaching guidelines : पटना कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, छात्र सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा आदेश; अब हर हाल में करना होगा यह काम PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी
20-Dec-2020 09:03 PM
DESK : इंदौर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल इंदौर पुलिस ने उस लेडी डॉन को अरेस्ट कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो में ये लेडी डॉन एक लड़की को बुरी तरह पिटाई करती हुई दिख रही थी. सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इंदौर पुलिस इस महिला अपराधी की तलाश में जुट गई. रविवार को आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और ये लेडी डॉन पुलिस के शिकंजे में आ गई.
चार दिन पहले इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र ने 56 दुकान इलाके में एक युवती की सरेराह पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में मुंह पर मास्क लगाकर लेडी डॉन एक लड़की की पिटाई कर रही थी. लेकिन मास्क की वजह से ही इसकी पहचान करने में पुलिस को बहुत परेशानी हो रही थी. लेकिन रविवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच जो दो लेडी डॉन एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि ये दोनों वो ही लेडी डॉन है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल ये महिलाएं इंदौर की मुख्य सड़क पर राह चलते लोगो को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया करती थीं. उनसे भिड़ा करती थीं. आपको बता दें कि बता दे कि इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित इमली साहेब गुरुद्वारे से अरदास कर अपने घर एक्टिवा पर लौट रही दो महिलाओ को पीछे से आ रही दो युवतियों ने टक्कर मार दी. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और फिर ये दोनों महिलाएं फौरन चाक़ू निकाल कर धमकाने लगीं. इसके बाद सूचना मिलने पर सराफा पुलिस और मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों युवतियों को पकड़ा और फिर पुलिस दोनों को थाने लेकर आई.
इंदौर एएसपी राजेश व्यास ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों के बारे में जानकारी जुताई जा रही है. इससे पहले भी इन दोनों ने मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है. युवतियों का आपराधिक रिकार्ड निकाला जा रहा है. इनके परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.