पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
08-Sep-2021 09:01 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत हो गई है. वहीं, 39 कैदी गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. फिलहाल आग कैसे लगी, इस बात का अबतक पता नहीं चल सका है.
घटना इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल की है. आज सुबह तड़के एक भीड़भाड़ वाले ब्लॉक में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए. आग में झुलसे सभी कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और तंगेरंग जेल के ब्लॉक C को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि बैंटन प्रांत की तंगेरंग जेल के ब्लॉक C में आग लगी, जहां जेल में क्षमता से अधिक कैदी रखे गए थे. इस ब्लॉक में 122 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन अभी कितने कैदी रखे गए थे, इसकी पुष्टि अभी होनी बाकी है. सितंबर महीने के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास स्थित तंगेरंग की जेल में 2000 से अधिक कैदी थे, जो इसकी 600 लोगों की क्षमता से काफी ज्यादा है.