दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-May-2021 10:57 AM
DESK : देश में कोरोना के मामलों में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2 लाख 8 हजार 714 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. इससे पहले सोमवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख से नीचे पहुंच गया था. राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 85 लोगों ने कोरोना को मात दी.
वहीं, मौत के आंकड़ों ने सरकार और लोगों के लिए चिंता बढ़ा रखी है. पिछले 24 घंटे में 4,159 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई. मई महीने की बात करें तो बीते 25 में से 13 दिन रोजाना मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार रहा है. इससे पहले 7 मई को 4,233, 8 मई को 4,092, 11 मई को 4,198, 12 मई को 4,128, 13 मई को 4,000, 15 मई को 4,077, 16 मई को 4,098, 17 मई को 4,334, 18 मई 4,529, 20 मई को 4,209, 21 मई को 4,194 और 23 मई को 4,454 लोगों की मौत हुई थी.
भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट 89 फीसदी से अधिक है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है. देश में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 25 लाख से कम रह गई है.