Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई
13-May-2021 09:15 AM
DESK : कोरोना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. बीते 24 घंटे में नए केस में मामूली बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 3 लाख 62 हजार 389 नए मरीजों की पहचान हुई जबकि 3 लाख 51 हजार 740 ठीक हो गए. वहीं, कोरोना से होने वाली मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं. बुधवार को 4,127 लोगों की मौत हो गई. यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है.
आंकड़ों की बात की जाए तो देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं. इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं. इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा. अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में लगे लॉकडाउन का असर भी दिखने लगा है. कई राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है.
बिहार में बुधवार को राज्य सरकार ने जो ताजा आंकड़ा पेश किया है, वह काफी चौकाने वाला है. यह पूरे बिहार के लिए एक राहत की खबर रही. क्योंकि बुधवार को 22 दिन बाद प्रदेश में एक दिन में 10 हजार से कम मामले सामने आये. साथ ही आज लगातार 9वें दिन भी पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा. राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 11 हजार 740 लोगों की जांच में मात्रा 9 हजार 863 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले पिछले महीने 19 तारीख को 10 हजार से कम मामले सामने आये थे. 19 अप्रैल को मात्र 7 हजार 487 केस मिले थे. इसके बाद से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आये.