ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / news / कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में मिले 2.54 लाख नए केस, 3.52...

कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में मिले 2.54 लाख नए केस, 3.52 लाख मरीज ठीक भी हुए, 4142 लोगों ने गंवाई जान

22-May-2021 09:40 AM

DESK : देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन 2 लाख 54 हजार 288 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. यह आंकड़ा पिछले 35 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख संक्रमितों की पहचान हुई थी. राहत की बात है कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 944 लोग ठीक भी हुए. 


हालांकि, रोज हो रहीं मौतों का आंकड़ा फिर 4 हजार के पार पहुंच गया. देश में शुक्रवार को 4,142 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या में 1 लाख 4 हजार 868 की गिरावट दर्ज की गई. देश में फिलहाल 29 लाख 20 हजार 21 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. बीते 24 दिनों में पहली बार एक्टिव केसों का आंकड़ा 30 लाख के नीचे आया है. इससे पहले 27 अप्रैल को 29.72 लाख एक्टिव केस थे. 


देश के कई राज्यों में भी अब संक्रमण की दर कम होने लगी है. बिहार के लोगों के लिए हालांकि एक बड़ी राहत की खबर ये है कि सूबे में अब  कोरोना का संक्रमण घटने लगा है. पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5 हजार 154 नए मामले सामने आए, जबकि 10 हजार 151 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. एक दूसरी राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 92 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में फिर 98 लोगों की मौत हुई.