ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में मिले 2.40 लाख नए केस, 3.54...

कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में मिले 2.40 लाख नए केस, 3.54 लाख मरीज ठीक भी हुए, 3736 लोगों ने गंवाई जान

23-May-2021 11:15 AM

DESK : देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी होने लगी है. नए संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में 2 लाख 40 हजार 766 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. देश में 35 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 2.5 लाख के नीचे रहा है. इससे पहले 16 अप्रैल को 2 लाख 34 हजार 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे.


हालांकि, कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से 3,736 लोगों की मौत हुई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 54 हजार 825 लोग ठीक भी हुए हैं. 


इस तरह देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में एक लाख 17 हजार 877 की गिरावट देखी गई. फिलहाल देश में 28 लाख 403 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट होने से लोगों ने एक तरफ राहत की सांस ली है. हालांकि नयी आफत में रूप में ब्लैक फंगस कहर बरपा रहा है. कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित कर दिया है.