दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-May-2021 11:09 AM
DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी होती नजर आ रही है. नए मरीजों की संख्या एक तरफ जहां पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है वहीं रिकवर होने वाले मरीज पहले से काफी बढ़ गए हैं. हालांकि इसी बीच कोरोना से मरने वालों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन देश में 1 लाख 73 हजार 790 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे. हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रहीं. पिछले 24 घंटे में 3,617 लोगों की जान गई. मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं.
राहत की बात यह भी है कि महामारी से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को 2 लाख 84 हजार 601 लोगों ने कोरोना को मात दी. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रहे हैं. शुक्रवार को देश में 1 लाख 12 हजार 167 एक्टिव केस कम हुए. बीते 19 दिन में ही 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं. 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस थे. अब ये घटकर करीब 22.14 लाख रह गए हैं.