ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / इंडिया पहुंचते ही अरेस्ट हुआ प्रज्वल रेवन्ना : आपत्तिजनक वीडियो मामले में SIT...

इंडिया पहुंचते ही अरेस्ट हुआ प्रज्वल रेवन्ना : आपत्तिजनक वीडियो मामले में SIT करेगी पूछताछ

31-May-2024 07:15 AM

By First Bihar

DESK : सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार (31 मई) तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल पर सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और उनका वीडियो बनाने का आरोप है। रेवन्ना की हासन में लोकसभा चुनाव से पहले वीडियो वायरल हो गई थी। जिसके बाद वह पुलिस की पकड़ से बचकर जर्मनी भाग गया था। 


जानकारी हो कि प्रज्वल रेवन्ना को मेडिकल टेस्ट के लिए शुक्रवार को सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। उसके बाद उसे 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश करना होगा। जहां पुलिस उसकी कस्टडी की मांग करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना की 14 दिनों की कस्टडी की मांग कर सकती है।  हालांकि अमूमन कोर्ट सात से 10 दिनों की कस्टडी ही देती है। अगर एसआईटी को पुलिस हिरासत मिलती है तो रेवन्ना का बयान दर्ज किया जाएगा। उसके ई-मेल की भी जांच होगी और अपराध में इस्तेमाल किये गए फोन को भी जब्त कर लिया जाएगा। 


एसआईटी की तरफ से डिलीट करवाए गए वीडियो की भी जांच की जाएगी। साथ ही उन डिवाइस को भी जब्त किया जाएगा, जिनमें वीडियो होने की संभावना  है। प्रज्वल रेवन्ना से लीक हुए वीडियो को लेकर सवाल-जवाब भी किए जाएंगे। इस अपराध में शामिल अन्य लोगों के नाम भी जानने की कोशिश होगी। 


प्रज्वल के खिलाफ अबतक यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस हफ्ते हासन सीट से सांसद प्रज्वल ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उसने 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। कर्नाटक में यौन शोषण के कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना अप्रैल में देश छोड़कर फरार हो गया था। हासन लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। एसआईटी के अनुरोध पर इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया था।