खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
10-Oct-2019 05:44 PM
PUNE: पुणे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर दमदार बल्लबाजी की और खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का अच्छा खासा स्कोर खड़ा कर दिया. पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल ने इस टेस्ट में भी शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमाया. मयंक ने 108 रन बनाए. खेल खत्म होने तक कप्तान विराट कोहली 63 रनों पर जबकि आजिंक्य रहाणे 18 रनों पर नॉट आउट थे. हालांकि पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके और महज 14 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए.
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और सपाट विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तीनों विकेट तेज गेंदबाज रबाडा ने लिए. भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजार ने हाफ सेंचुरी जमाई और 54 रनों का योगदान दिया.
बता दें कि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच जीतकर भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.