ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / भारत में टूटा कोरोना रिकार्ड, एक दिन में मिले 2644 पॉजिटिव केस, 1301...

भारत में टूटा कोरोना रिकार्ड, एक दिन में मिले 2644 पॉजिटिव केस, 1301 लोगों की मौत

03-May-2020 04:52 PM

DELHI : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले आए हैं. एक दिन में 83 लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मौत का आंकड़ा अब 1300 के पार हो गया है. देश में कुल संक्रमितों की बात करें तो इसकी संख्या 39980 हो गई है.


भारत में ठीक होने वाले मरीजों की भी तादाद तेजी से बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 732 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं. जिससे ठीक होने वालों का आंकड़ा भी अब 10 हजार के पार हो गया है. भारत में 10632 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. फिलहाल देश में 28046 कोरोना केस एक्टिव हैं.


आंध्र प्रदेश में 1525, अंडमान निकोबार में 33, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 43, बिहार में 485, चंडीगढ़ में 88, छत्तीसगढ़ में 43, दिल्ली में 4122, गोवा में 7, गुजरात में 5054, हरियाणा में 360, हिमाचल प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 666 कोरोना पॉजिटिव हैं.


झारखंड में 115, कर्नाटक में 601, केरल में 499, लद्दाख में 22, मध्य प्रदेश में 2846, महाराष्ट्र 12296, मणिपुर में 2, मेघालय में 12, मिजोरम में एक, ओडिशा में 157, पुडुचेरी में 8, पंजाब में 772, राजस्थान में 2770, तमिलनाडु में 2757, तेलंगाना में 1063, त्रिपुरा में 4, उत्तराखंड में 59, उत्तर प्रदेश में 2487 और पश्चमि बंगाल में 922 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.