Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
11-Jan-2024 04:45 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ नहीं रहा है. गठबंधन में शामिल पार्टियां की मांग बड़ी है. लिहाजा मामला उलझता नजर आ रहा है. इन सबके बीच जेडीयू के नेताओं की लगतार बयानबाजी से कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी थी. लेकिन आज नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी.
क्या कहा नीतीश ने?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे अर्से बाद आज मीडिया से बात की. नीतीश कुमार गुरूवार की दोपहर पटना में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो में शामिल होने पहुंचे थे. वहां मीडिया ने उन्हें घेरा. नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया कि उनके गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला उलझा हुआ है. नीतीश कुमार ने कहा-“सब समय पर हो जायेगा, चिंता मत करिये. होने ही वाला है.”
नीतीश कुमार के इस बयान ने I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही अटकलबाजी पर विराम लगा दिया है. वैसे, गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सबसे ज्यादा सवाल जेडीयू के ही नेताओं ने खड़ा किया था. दिल्ली में बैठे जेडीयू नेता केसी त्यागी पिछले चार दिनों से मीडिया में लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस के कारण सीट शेयरिंग नहीं हो पा रही है. इसके कारण भाजपा चुनावी तैयारियों में आगे निकल रही है.
वहीं, पटना में नीतीश के करीबी माने जाने वाले मंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग नहीं होने पर लगातार सवाल उठाये है. दोनों नेताओं ने कहा कि सीटों के बंटवारे में जितनी देर हो रही है, उतना गलत हो रहा है. इससे जेडीयू चिंतित है. लेकिन आज नीतीश ने कहा कि सब समय पर हो जायेगा, चिंता करने वाली कोई बात नहीं है.
वैसे, जेडीयू ये भी कह चुकी है कि उससे 16 सीटिंग सीटों से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. I.N.D.I.A. में दूसरी पार्टियों ने भी अपनी लंबी चौड़ी दावेदारी की है. कांग्रेस ने कहा है कि उसे दस सीट चाहिये. वहीं, भाकपा (माले) ने पांच सीटों पर दावा ठोंक दिया है. उधर, सीपीआई तीन सीटों पर अपना दावा कर चुकी है. हालात ऐसे है कि अगर सभी पार्टियों की मांग मान ली जाये तो गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी के पास 5 सीट बचेंगी. वैसे गठबंधन के भीतर तय हुआ है कि आरजेडी अपने पुराने सहयोगी कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से बात कर सीट शेयरिंग फाइनल करेगी. फिर जेडीयू और आरजेडी के बीच बातचीत होगी.