ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
02-Sep-2020 05:28 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत-चीन के बीच तनाव जारी है. इस बीच केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने 118 चाइनिज एप को बैन कर दिया है. मोदी सरकार ने पबजी गेम को बैन करने का बड़ा फैसला लिया है. इसके आलावा 118 और मोबाइल ऐप्स पर भारत में प्रतिबंध लगाने का बड़ा निर्णय सरकार ने किया है.
भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस बीच केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने 118 चाइनिज एप को बैन कर दिया है. इस लिस्ट में PUBG भी शामिल है. सरकार ने कहा है कि ये चीनी एप भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है. 118 एप में PUBG के अलावा CamCard, Baidu, Cut Cut, VooV, Tencent Weiyun, Rise of Kingdoms, Zakzak आदि शामिल है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कई शिकायतें मिलने के बाद बैन लगाने का यह फैसला लिया है.
बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले टिकटॉक सहित चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगाए थे. जून के अंतिम में भारत ने टिकटॉक, हेलो समेत चीन के 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाए थे. इसके बाद में जुलाई के आखिर में 47 और चीनी ऐप पर पाबंदी लगाई गई थी.
इन मोबाइल एप्लीकेशन को किया गया बैन -
PUBG
CamCard
Baidu
Cut Cut,
VooV
Tencent Weiyun
Rise of Kingdoms
Zakzak



