जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
11-Apr-2020 01:59 PM
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पीएम मोदी की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मीटिंग चल रही है. इस हालात में यह मांग उठ रही है कि इंडिया में लॉक डाउन को बढ़ा दिया जाये. पीएम के साथ चल रही इस अहम बैठक में 11 में से 10 मुख्यमंत्रियों ने भारत में लॉक डाउन की अवधि को 14 अप्रैल के आगे बढ़ाने की अपील की है.
दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के सीएम ने लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने की अपील केंद्र सरकार से की है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बैठक में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग की है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए. राज्य अपने स्तर पर फैसला करेंगे तो उतना असर नहीं होगा. वहीं किसी तरह की ढील दी जाए तो किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्ट नहीं खुलना चाहिए. न रेल, न सड़क और न एयर ट्रांसपोर्ट.
इस बैठक में पंजाब और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने भी देश में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग की. हालांकि, इस बैठक से पहले ही ओडिशा में 30 अप्रैल और पंजाब में एक मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा चुका है.