जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
22-Mar-2020 11:16 AM
MUMBAI : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. जहां कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स की मौत हो गई है. मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में 56 साल के एक शख्स ने दम तोड़ दिया है. इस शख्स को कोरोना होने के बाद 21 मार्च को भर्ती कराया गया था. मुंबई में हुई इस मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 5 हो गई है.
देश में अब तक कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मरीजों की तादाद 334 पहुंच चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में अब तक 63 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं जबकि केरल में 52, राजस्थान में 25, उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं. देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हुई है.सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 63 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.
कोरोना वायरस ने राजस्थान के नए इलाकों में भी अपना पांव पसार दिया है. जोधपुर में कोरोनावायरस के पहले पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है. एक मरीज में कोरोना के वायरस पाए जाने के बाद उसके पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता कर्फ्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमें जनता कर्फ्यू के लिए आगे भी तैयार रहना होगा. यूपी में कोरोना के अब तक 27 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 11 मरीज ठीक हो चुके हैं.