क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
08-Jun-2020 10:13 AM
DELHI : देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 7000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 256611 पहुंच चुका है जिनमें से अभी भी 125381 एक्टिव केस हैं। देश के अंदर कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की तादाद 124096 है।
देश के अंदर पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा 9983 केस सामने आए हैं और 206 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के रफ्तार को लेकर भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। रविवार को अमेरिका और ब्राजील में लगभग 18000 से ज्यादा नए के साए लेकिन उसके बाद भारत में लगभग 10,000 केस सामने आए। भारत के बाद चौथे नंबर पर रूस है जहां रविवार को 8984 नए मामले आए। यह आंकड़ा बताता है कि भारत कोरोना संक्रमण के रफ्तार के मामले में दुनिया के अंदर तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है जबकि संक्रमण के मामलों में भारत छठे स्थान पर है।
कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में अब तक 85975 के सामने आ चुके हैं, यहां 3060 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है यहां 31667 मामले आए हैं और 269 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना के अब तक के 27654 केस आए हैं यहां 361 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में 20070 केस आए हैं यहां 1249 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 10599 केस आये हैं यहां 240 लोगों की मौत हुई है जबकि उत्तर प्रदेश में 10536 केस आये हैं और यहां कोरोना के कारण 275 लोगों की मौत हो चुकी है।