बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
25-Mar-2020 07:36 PM
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना वायरस से जुड़ी सामने आ रही है. जहां कोरोना से संक्रमित एक अन्य शख्स ने दम तोड़ दिया है. भारत में कोरोना से 12वीं मौत हो गई है. कोरोना वायरस के कारण अहमदाबाद में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। 85 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस से पीड़ित थी। गुजरात में कोरोनावायरस के कारण अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 606 मामले सामने आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात 8 बजे कोरोना से निपटने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन का एलान कर दिया. पूरे भारत को लॉक डाउन कर दिया गया है. भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 606 हो गई है. अब तक 43 मरीज ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना के 5 नए केस आए हैं. जिसके बाद यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 35 हो गई है.
बिहार में एक और सेंटर में टेस्ट शुरू
पटना के IGIMS में कोरोना वायरस का टेस्ट शुरू हो गया है. बिहार में यह दूसरा सेंटर है, जहां कोरोना का टेस्ट शुरू हुआ है. इससे पहले केवल राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च ऑफ मेडिकल साइंस यानी RMRI में ये सुविधा उपलब्ध थी. बिहार सरकार के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि जल्दी ही पटना केPMCH और दरभंगा के DMCH में ये सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 118 सरकारी लैब में कोरोना का टेस्ट हो सकता है. हम 12 हजार टेस्ट रोजाना कर सकते हैं.
वाराणसी के लोगों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे समाज में ये संस्कार दिनों-दिन प्रबल हो रहा है कि जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान भी होते रहना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में, अस्पतालों में इस समय सफेद कपड़ों में दिख रहा हर व्यक्ति, ईश्वर का ही रूप है. आज यही हमें मृत्यु से बचा रहे हैं, अपने जीवन को खतरों में डालकर ये लोग हमारा जीवन बचा रहे हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...