Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
19-Jan-2022 10:33 AM
DESK : थोड़ी सी राहत मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में फिर तेजी दर्ज की गई. बुधवार को देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.82 लाख (2,82,970) नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कि मंगलवार के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा हैं. मंगलवार को 2,38,018 लाख केस दर्ज हुए थे. वहीं, एक दिन में 441 मरीज़ों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,87,202 लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं.
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले में भी आज तेजी देखी गई है. देश में अब तक ओमिक्रॉन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन को देश में कोरोना की तीसरी लहर की वजह माना जा रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस बढ़े हैं. फिलहाल, देश में 18,31,000 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. एक्टिव केस, कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है. पॉज़िटिविटी रेट 14.43 प्रतिशत से बढ़कर 15.13 प्रतिशत हो गई है.
वर्तमान में रिकवरी रेट 93.88 प्रतिशत है. बीते 24 घंटों में 1,88,157 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,55,83,039 लोग संक्रमण की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं.